राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के शासकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की लिफ्ट में 9

जिंदगियां तकरीबन 2 घंटे तक फंसी रहीं। जिसमें एक दिन का नवजात और उसकी मां भी लिफ्ट में फंसे रहे,

जिसके चलते दोनों की हालत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए वापस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में स्थित पुलिस चौकी के जवानों ने तुरंत रेस्क्यू कर लिफ्ट में

फंसे पूरे परिवार को बाहर निकाला। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिफ्ट में नवजात शिशु और

मां सहित पूरा परिवार फंस गया।

 

मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लगे सौ बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल की लिफ्ट बीते रविवार की देर रात

अचानक खराब हो गई। इस दौरान सीजर डिलीवरी के बाद तीसरे माले से नीचे जा रही मां, बच्चा और पूरा

परिवार लिफ्ट में फंस गया।

 

परिजनों ने मदद के लिए गुहार लगाई. इस दौरान बाहर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज

See also  जेल से सीधे विधानसभा: भाजपा दिग्गजों को गले लगाते दिखे कवासी लखमा, पर सदन में लागू रहेगी नो स्पीच की शर्त!

की चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी के दो आरक्षक अस्पताल पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने पूरे

परिवार को बाहर निकाल लिया।

 

तीन लोगों की तबियत बिगड़ी

लिफ्ट में मितानिन अनीता वशिष्ठ सहित नवजात शिशु और उसका पूरा परिवार फंसा रहा। घटना के बाद तीन लोगों

की स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी। उन्हें इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब जच्चा और बच्चा

दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही लिफ्ट की मरम्मत कराई गई थी.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।