नई दिल्ली/रायपुर। TRP : आज की सुर्खियां

महाराष्ट्र में सरकार गठन :

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बुधवार को कांग्रेस-NCP की बैठक होनी है जिसमें

शिवसेना को ‘अच्छी खबर’ की उम्मीद। बता दें कि शिवसेना के साथ गठबंधन पर फैसले को लेकर जिस तरह

कांग्रेस और एनसीपी फूंक-फूंककर कदम रख रही है, उससे राज्य में जल्द सरकार बनने के आसार नजर नहीं

आ रहे हैं। प्रदेश के लोगों की नजरें अब कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के बीच बुधवार को होने वाली बैठक पर

टिक गई हैं।

 

धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी :

दूसरी बड़ी खबर छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसानों के धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की है। केंद्रीय पूल से धान

खरीदी से इंकार करने के बाद प्रदेश की भूपेश सरकार प्रधान मंत्री मोदी को सीधे निशाना बना रही है।

प्रधानमंत्री के नाम किसानों की पाती को लेकर 14 दिसबंर को कांग्रेस ने दिल्ली कूच का ऐलान किया

है।

See also  Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश कमांड उस्मान ढेर,अमेरिका मेड M4 राइफल बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

 

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोला है।

रमन ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के धान खरीदी के लिए बहाना बाजी मत बनाए।

 

आदिवासी महोत्सव

छत्तीसगढ़ की तीसरी खबर राजधानी में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव को लेकर है।प्रदेश सरकार

के मुखिया भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को दिगर प्रदेश के मुख्य मंत्रियों को समारोह में

आमंत्रित करने का जिम्मा सौंपा है। ये मंत्री अपने अपने प्रभार वाले प्रदेशों में जाकर वहां के मुख्यमंत्रियों को

छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव में शामिल होने का न्योता देंगे। इसी कड़ी में प्रदेश के

आबकारी मंत्री कवासी लखमा बुधवार को ​​हरियाणा रवाना होंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  बड़ी खबरः बर्खास्त सीनियर IAS बाबूलाल अग्रवाल के भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज