कोरबा। कुसमुंडा थाना के नरईबोध के बस्ती के बीच कुएं में मंगलवार को मिले युवक के शव के मामले

की गुत्थी को पुलिस ने आखिरकार सुलझा लिया है। पुलिस के खुलासे में यह पता चला कि युवक की हत्या

करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका है। जिसने अपने भाई और मां के साथ मिलकर उसकी

हत्या कर दी।

 

बताया जा रहा है कि मृतक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा था। ये सब लड़की के भाई और मां को

बर्दाश्त नहीं हुआ, जिसके बाद माँ और भाई ने युवक की हत्या कर दी। बता दें कि मृतक के जेब में मिले

आधार कार्ड से उसकी पहचान पंतोरा के महेंद्र प्रताप सिंह तंवर के रूप में हुई थी। प्रथम दृश्य में यह

हत्या का मामला लग रहा था।

 

फूलबाई चौहान से था प्रेम संबंध

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो महेंद्र का नरईबोध गांव के परित्यकता फूलबाई चौहान से प्रेम संबंध होने

See also  TRP Exclusive : उद्यानिकी एवं बागवानी मिशन में भ्रष्टाचार के केंचुए ने निगल लिए 25 करोड़, वर्मी बेड के नाम पर करोड़ों का घोटाला

का पता चला। संदेह पर फूलबाई से जब पूछताछ की गयी तो वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

करती नजर आई, लेकिन कड़ाई से पूछने पर वह टूट गई। उसने अपने भाई रामकुमार और मां गुलाब

बाई के साथ महेंद्र की हत्या करना स्वीकार किया।

 

उसने बताया कि 13 नवंबर काे महेंद्र नशे की हालत में उसके घर पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने की

कोशिश करने लगा। जिसका विरोध करने पर महेंद्र ने उसे पीटा। इससे गुस्से में आकर उसने डंडे से महेंद्र

के सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

 

आवाज सुनकर उसके भाई और मां मौके पर पहुंचे और उन्होंने महेंद्र के हाथ-पांव पकड़ लिए। रामकुमार

सीने पर बैठ गया। फूलबाई ने कपड़े से उसका नाक-मुंह दबा दिया। दम घुटने से महेंद्र की मौत हो गई।

इसके बाद उन्होंने उसके शव को पास के कुएं में डाल दिया। घटना हादसा लगे इसके लिए साइकिल भी

See also  राष्ट्रपति के अपमान पर भड़के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ममता बनर्जी को पत्र लिख कहा- यह करोड़ों आदिवासियों का अपमान

कुएं के पास गिरा दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को उसके भाई और मां के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में

पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।