रायपुर। FSSAI यानि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दूध को लेकर देशभर में

अलर्ट जारी कर दिया है। एफएसएसएआई को दूध की जांच में कैंसर फैलाने वाले हानिकारक

तत्व मिले थे। विशेषज्ञ डाॅक्टर बता रहे हैं कि देशभर में लीवर कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं, अकेले

रायपुर एम्स की बात करें तो पिछले महीने ही यहां लीवर कैंसर के 60 मरीज पहुंचे हैं।

 

छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशभर से

कुल 7 ब्रांडेड कंपनियों के 22 सैंपल कलेक्ट कर सेंट्रल लैब और एफएसएसएआई को भेजा है।

खाद्य और औषधि प्रशासन आयुक्त एसएन राठौर बता रहे हैं कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की

जाएगी।

 

बता दें कि एफएसएसएआई ने देशभर में दूध के 2600 से अधिक सैंपल कलेकट किए थे। जिनकी

जांच में आधे से अधिक सैंपल फेल हो गए। जिसके बाद यह माना जा रहे कि इस प्रकार मिलावटी

See also  टीआरपी स्पेशल: कोरोना ने सिखाया वक्त के साथ बदलना... पहली बार RSS प्रमुख मोहन भागवत कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन करेंगे संबोधित

दूध खाने पीने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, यहां तक की लेागों की जान भी जोखिम

में पड़ रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।