रायपुर। केंद्र सरकार की ओर से तय मिनिमम सपोर्ट प्राइज पर ही छत्तीसगढ़ में धान खरीदी होगी।

विधानसभा में आज धान खरीदी पर स्थगन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

ने यह बयान दिया है।

 

 

 

उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि केंद्र की तय एमएसपी यानी 1850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से ही धान

की खरीदी की जाएगी। 2500 रूपए समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने के वादे के अनुरूप सरकार

ने एक मंत्रिमंडलीय कमेटी के गठन को मंजूरी दी है, जो यह तय करेगी कि अंतर की राशि कैसे

किसानों को दी जाए?

 

पूरा करेंगे वादा,कमेटी देगी सुझाव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमने किसानों को 2500 रूपए समर्थन मूल्य पर ही धान खरीदी किए जाने

का वादा किया है, इसे पूरा किया जाएगा, लेकिन केंद्र के नीतिगत फैसले में आ रही अड़चनों को देखते हुए अंतर

See also  CG Politics: पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में चरणदास महंत से भिड़े भूपेश बघेल..तीखी तकरार पूछा...मुख्यमंत्री के प्रति मुखर होकर क्यों नहीं बोलते नेता प्रतिपक्ष , बीजेपी को मिला मौका

की राशि कैसे किसानों को दी जाएगी, इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जा रहा है। इस कमेटी में कृषि मंत्री

रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल

शामिल किए गए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।