टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुकान से जींस चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई एक लड़की दिख रही है। वीडियो के वायरल होने का कारण बना है लड़की द्वारा 8 जींस चोरी करना और उन सबको एक साथ पहनना।

लड़की ने अपनी जींस के ऊपर ही 8 जींस चुराकर पहन लिए और शॉप से बाहर जाने लगी। लेकिन शॉप के किसी स्टाफ को शक हुआ तो उसने लड़की को रोक लिया और तलाशी लेने पर पाया किलड़की ने जींस चुराकर उसे पहन ली है।

कैमरे के सामने लड़की से उतरवाया गया जींस

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की वॉशरूम में खड़ी है, जो कि चोरी की जींस के साथ पकड़ी गई है। लड़की एक के बाद एक जींस खोलकर नीचे कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की को ये सब कैमरे के सामने करवाया जा रहा है और कोई शख्स उतरती जींस की गिनती कर रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ के इस जिले में 9 साल की मासूम बच्ची की मौत, बिलासपुर CMHO ने बताई ये वजह, मौत के बाद आई रिपोर्ट में निकला कोरोना पॉजिटिव

लड़की से जींस तब तक उतरवाई गई जब तक उसने अपने अंडरगार्मेंट्स दिखाकर ये साबित नहीं कर दिया कि इसके नीचे कोई जींस नहीं है।

यह मामला कहां का है इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी तो नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि मामला वेनेजुएला का है। पेरू से यह वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को अब तक करीब 50 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे अपने टाइमलाइन पर शेयर भी किया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।