नई दिल्‍ली। बुधवार को संसद में बहस के दौरान भाजपा सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर के

एक बयान से विवाद खड़ा हो गया।

 

उन्‍होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त कहा, जिस पर बवाल मच गया। बाद में विरोध बढ़ने

पर संसद की कार्यवाही से यह बयान हटा लिया गया।

 

बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल के समय DMK के सांसद ए राजा बोल

रहे थे। तभी उन्‍होंने नाथूराम गोडसे के एक बयान का उल्‍लेख किया जिसमें गोडसे ने

कहा था कि उन्‍होंने गांधी की हत्‍या क्‍यों की। इसी बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने

हस्‍तक्षेप किया और गोडसे को देशभक्‍त करार दिया। इसके बाद लोकसभा में बवाल

मच गया।

 

बोलीं.उसको पूरा सुनिये, कल जवाब दूंगी

संसद की कार्यवाही के बाद बाहर मीडिया ने जब उनसे इस मामले पर प्रतिक्रिया चाही

तो साध्‍वी ने इतना ही कहा कि आप उसे पूरा सुनिये। इस पर मैं कल जवाब दूंगी।

यह कहा था ए राजा ने

ए राजा ने कहा कि गोडसे ने खुद स्वीकार किया कि उसने हत्या करने का फैसला करने

See also  सिस्टर सिटी : देश के 40 शहर एक-दूसरे से जुड़ेंगे, वाराणसी को अमृतसर और अमरावती को अटलनगर नवा रायपुर को स्मार्ट बनाने का जिम्मा

से पहले 32 साल तक गांधी के खिला कुठाराघात किया था। गोडसे ने गांधी को मार दिया

क्योंकि वह एक विशेष प्रकार के दर्शन में विश्वास करते थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।