नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने जनरल डिब्बे में यात्रा करने वाले मुसाफिरों की सुविधा के लिए एक

बड़ा कदम उठाया है। अब जनरल डिब्बे में भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगी। रेलवे की इस

नई शुरुआत के तहत आपकी सीट का नंबर आपके फोटो के साथ आपके वॉट्सऐप पर आ जाएगा।

इससे प्लेटफॉर्म पर लंबी लाइनों के झंझट से तो छुटकारा मिलेगा ही साथ ही सीट को लेकर गड़बड़ी

की आशंका भी कम हो जाएगी।

 

पूर्व-मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में पूरब यानी पास फॉर अनरिजवर्ड बोर्ड

नाम की एक योजना शुरू की है। वहीं रेलवे अब इसे पूरे देश में लागू करने पर काम कर रहा है। इस

योजना के तहत जनरल डिब्बों में अनारक्षित सीटों पर भी आपको कन्फर्म सीट मिल सकेगी। अनारक्षित

टिकट देते वक्त ही यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया जा रहा है।

 

ऐसे मिलेगी कन्फर्म टिकट :

इस टिकट को लेने के लिए जब आप ट्रेन के लिए रेलवे काउंटर से टिकट लेंगे तो साथ ही में ही एक पूरब

See also  बस्तर पुलिस का अभियान ‘‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ : लोगों के गुमे हुए 15 लाख के मोबाइल लौटाए पुलिस ने

का काउंटर बनाया गया है। यहां पर पहचान पत्र देखकर आपकी फोटो खींच ली जाएगी। इसके बाद

आपके वॉट्सऐप नंबर पर डिजिटल टिकट आपको भेजी जाएगी, जिसमें आपकी फोटो लगी होगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।