रायपुर। नगर पालिक निगम के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने

70 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर एक से

दीपा साहू को टिकट मिला है। वार्ड नंबर दो से घनश्याम क्षत्री को टिकट मिला है।

 

इसी तरह रायपुर नगर निगम के कुल 70 वार्डों के लिए कांग्रेस की सूची जारी हो गई है। बता दें

कि रायपुर नगर निगम की सूची को लेकर कांग्रेस में पेंच फंसा हुआ था। टिकट को लेकर पार्टी में

विरोध और बगावत के स्वर भी उठ रहे थे। जिसको लेकर सूची जारी करने में देर हो रही थी।

अब पार्टी ने सूची जारी कर दी है।

 

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद इन नामों पर सहमती बन गयी है। जिसके बाद  रायपुर नगर निगम

के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

 

See also  टीआरपी टॉप-10, आज की सुर्खियां

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।