भिलाई। मुंबई की एक डांसर से भिलाई में गैंग रेप का मामला सामने आया है। भिलाई निवासी

इवेंट ऑर्गनाइजर ने उसे सप्ताह भर पहले मुंबई से भिलाई बुलवाया था। उसे  रायपुर के एक

इवेंट में ले जाने के बहाने कुम्हारी के खार में ले गया और वहां पर अपने  तीन अन्य साथियों के

साथ मिलकर दुष्कर्म किया। चूंकि पीड़िता सुपेला क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थी, लिहाजा वो

वापस सुपेला आई और मामले की शिकायत की।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। सुपेला थाना

प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि अंधेरी वेस्ट मुंबई निवासी 22 वर्षीय पीड़िता को सोनू नाम के

इवेंट ऑर्गनाइजर ने 27 नवंबर को भिलाई बुलवाया था।

 

सुपेला के लैंडमार्क होटल में रखा था :

वह पहले भी भिलाई आ चुकी है, लिहाजा वो सोनू के बुलाने पर भिलाई आ गई। आरोपित ने उसे

सुपेला के लैंडमार्क होटल में रखा था। बुधवार को सोनू ने उसे रायपुर के एक इवेंट में जाने के लिए

See also  बलरामपुर की एसडीएम ज्योति बबली बैरागी 14 लाख के गबन के मामले में सस्पेंड

बोला और शाम को कबीर नाम के युवक को उसे होटल से लाने के लिए भेजा।

 

शाम को कबीर उसे होटल से लेकर रायपुर के लिए निकला और कुम्हारी में आरोपित सोनू से मिला।

वहां पर सोनू के साथ पहले से दो अन्य आरोपित राज और कमलेश भी मौजूद थे। सभी आरोपी पीड़िता

को कुम्हारी के खार में लेकर गए। वहां पर सभी आरोपी ने पीड़िता से बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके पास रखे 50 हजार रुपए और उसका मोबाइल भी

लूट लिया। इसके बाद उसे एक हजार रुपये देकर टैक्सी से रायपुर भेजा और वहां से मुंबई चले जाने के

लिए कहा।

 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता रायपुर से वापस सुपेला पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत के

आधार पर आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, लूट और आपराधिक षयडंत्र की धाराओं के अपराध दर्ज किया

गया है। दो आरोपी राज और कमलेश को हिरासत में ले लिया गया है।

See also  सिस्टर सिटी : देश के 40 शहर एक-दूसरे से जुड़ेंगे, वाराणसी को अमृतसर और अमरावती को अटलनगर नवा रायपुर को स्मार्ट बनाने का जिम्मा

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।