बेंगलूरु। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा विपक्ष को पटखनी देती दिख रही है। अभी तक

आए मतगणना के रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है। अभी तक भाजपा 12 सीटों पर जीत चुकी

है। भाजपा की झोली में येल्लापुर, हिरेकेरुर, रानीबेन्नूर, गोकाक, चिकबल्लापुर, विजयनगर, यशवंतपुर,

केआर पुरम, महालक्ष्मी ले-आउट, केआर पेट, अथनी, कागवाड सीटें गई हैं।

 

जद-एस का खाता भी नहीं खुला

वहीं मैसूरु जिले के हुणसूर सीट कांग्रेस ने जीत ली है जबकि शिवाजी नगर में कांग्रेस के रिजवान अरशद आगे

चल रहे हैं। किंगमेकर बनने का सपना देख रहा जद-एस का खाता भी नहीं खुल पाया है। इससे भाजपा को

विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा। भाजपा के बढ़ते से विपक्ष के फिर से सत्ता में आने की उम्मीदों पर पानी

फिर गया है। चुनाव परिणाम आने के बाद येदियुरप्पा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थायी सरकार चलेगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  मध्यम आय‌ वर्ग के लोगों को मिलेगा सस्ता घर, सरकार करेगी 10000 करोड़ रु. की मदद