नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को 73 साल की हो गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित

कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की

बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि

वह इन घटनाओं से दुखी हैं।

 

सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी

ने उन्हें जन्मदिन पर ट्वीट किया, “सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य

की प्रार्थना करता हूं।”

 

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की

कामना की है।

 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ”सोनिया गांधी जी को 73वें जन्मदिन

पर ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका देश के लिए त्याग, दृढ़ प्रतिबद्धता, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम हमेशा

See also  CG Budget Session 2024: विधानसभा में बजट पर चर्चा आज, स्मार्ट सिटी लिमिटेड में अपात्र कंपनियों को काम बांटने के मुद्दे पर मचेगा हंगामा

हमें प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूँ।

 

“द्रमुक नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को

जन्मदिन की बधाई दी।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।