खुद ही थाने पहुंचकर किया सरेंडर, पत्नी की चरित्र पर करता था संदेह

 

रायपुर। राजधानी में फिर एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी पति को अपनी पत्नी की

चरित्र पर संदेह था। मामला राजातालाब इलाके की है। आरोपी पति ने हत्या करने के बाद खुद थाने

पहुंचकर घटना की जानकारी दी है। आरोपी पति का नाम प्रहलाद यादव है। वहीं मृतिका का नाम पिंकी

उर्फ तारा यादव है। तारा यादव मंदिर हसौंद के कोटनी गांव की रहने वाली थी। चार वर्ष पूर्व प्रह्लाद यादव

के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही प्रहलाद ने तारा के चरित्र पर संदेह करना शुरू

कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कई बार लड़ाई भी हो चुकी थी।

 

गुरूवार की रात भी तारा यादव घर के मोबाइल से बात कर रही थी, उस दौरान पति भी पहुंच गया और

अनजान शख्स से बात करने का आरोप लगाकर तारा के साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते

See also  केंद्र और किसानों की आठवीं बैठक में भी नहीं बनी सहमति, 15 जनवरी को फिर होगी बात

विवाद इतना बड़ा कि प्रह्लाद ने घर में रखे सिलेंडर से पत्नी के चेहरे पर जोरदार दे मारा।

 

घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद सिविल लाइन थाने में

पहुंचकर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मृतिका के शव को

पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।