रायपुर। राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित एक होटल में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने

आया है। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी युवक वरुण नायक को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज कर लिया है।

आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है। जीरो में मामला कायम करने के बाद टिकरापारा थाने को केस

ट्रांसफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीडि़ता एक एक शो रूम में काम करती हैं।

 

ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों की होटल कारबिज में तीन दिन की ट्रेनिंग थी। उसी में शामिल होने पीडि़ता

आई थी। ट्रेनिंग लेट में खत्म होने पर पीडि़ता को घर जाने के लिए बस नहीं मिल पाई। बस नहीं मिलने के

बाद होटल में ही युवती रुक गई थी। ट्रेनिंग में शामिल होने आए कुछ युवक भी उसी होटल में रुके थे।

इसी दौरान आरोपी वरुण नायक ने उसके कमरे में घुस गया और युवती को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म

किया। पीडि़ता का आरोप है कि लगभग रात 11.30 बजे वरुण नायक नाम का युवक उसके कमरे का

See also  सीएम बघेल ने केंद्र सरकार की घोषणा की सराहना की, पीएम मोदी को पत्र लिखकर असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए मांगी सहायता

दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उसने दरवाजा खोला, तभी वरुण नायक कमरे के अंदर आ गया और

दरवाजा बंद कर दिया। फिर डरा धमकाकर और उसका गला दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता

ने इसके बाद पूरी घटना अपने सहेलियों को बताई। घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। सहेलियों

ने तबीयत बिगडऩे पर पीडि़ता को कर्मा अस्पताल में भर्ती कराई। अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को फोन

कर घटना की जानकारी दी। तेलीबांधा टीआई मोहसिन खान ने बताया कि 23 वर्षीय युवती के साथ

बिलासपुर के रहने वाले वरुण नायक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म के बाद युवती की

तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे तेलीबांधा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर ने

फोन कर घटना की सूचना थाने को दी। जिसके बाद जीरो में मामला कायम करके टिकरापारा थाने को केस

ट्रांसफर किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  50 हजार रिश्वत लेते सब इंजीनियर पकड़ाया, ठेका कार्य के एवज में रूपये लेते की गई कार्रवाई

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook 

पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक

में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।