13 दिन से भूख हड़ताल पर बैठीं स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में

भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

डॉक्टरों को किडनी फेल होने की आशंका है। वे 13 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि दुष्कर्म के

मामलों में 6 माह में फैसला कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह

Swati Maliwal बेहोश हो गईं, जिसके बाद दिल्ली के एनएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वाहनों पर फास्टैग लगाने की तारीख एक महीने आगे बढ़ी

केंद्र सरकार ने वाहन चालकों को FASTag खरीदने और बिना जुर्माने के टोल प्लाजा से निकलने के लिए

30 दिनों की मोहलत दे दी है। हालांकि नेशनल हाईवे पर स्थित सभी टोल प्लाजा की तैयारी के लिहाज से

FASTag का उपयोग रविवार से अनिवार्य कर दिया गया है। FASTag मिलने में हो रही दिक्कतों को

See also  CG NEWS : केन्द्र सरकार ने दी बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की स्वीकृति

देखते हुए सरकार ने वाहन चालकों को एक महीने की मोहलत दी है। इस दौरान वे टोल प्लाजा की एक-

चौथाई लेन में कैश भुगतान कर वाहन वहां से गुजर सकेंगे। दूसरी तरफ, टोल प्लाजा को रविवार से कम

से कम तीन-चौथाई लेन में FASTag की सुविधा अनिवार्य रूप से मुहैया करानी होगी।

धान खरीदी: एक दिन में 2438 प्रकरण,31 हजार 291 टन धान तथा 280 वाहनों की जब्ती

छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से अवैध धान का परिवहन रोकने और अवैध रूप से संग्रहित धान के विरूद्ध

बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को मुख्य सचिव और अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि एक ही

दिन में धान संग्रहण के 2438 प्रकरणों में 31 हजार 291 टन धान तथा 280 वाहनों की जप्ती की गई है।

मुख्य सचिव आरपी मंडल ने अधिकारियों को बाहरी प्रदेश से आने वाले धान पर कड़ी नजर रखने की

हिदायत दी है। मंडल ने धान खरीदी के दौरान किसानों की सहूलियतों का ध्यान रखने को कहा है।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, नए संक्रमित 1 हजार के पार, देखें जिलेवार आंकड़ा

निकाय चुनाव की गर्मी पूरे सवाब पर, सीएम भूपेश बघेल भी उतरे प्रचार में

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख करीब आते ही उम्मीदवारों ने मतदाताओं को लुभाने के

लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष विक्रम उसेंडी

और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक वार्डों में प्रचार करते दिख रहे हैं वहीं अब कांग्रेस अपने स्टार

प्रचारकों को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर नगर

निगम के पांच वार्डों में कांग्रेस पार्षदों के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे। जिसके लिए पार्टी स्तर पर बड़ी

तैयारी की गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।