दोषियों को 20 दिन और जीवन दान मिला

नई दिल्ली। निर्भया केस के एक दोषी अक्षय ठाकुर की फांसी पर दायर पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट

से खारिज होने के बाद अब सबकी निगाहें पटियाला हाउस कोर्ट पर टिकी थीं। पटियाला हाउस कोर्ट ने

दोषियों के डेथ वॉरंट पर फैसला 7 जनवरी तक के लिए टाल दिया है। निर्भया के माता-पिता ने चारों

दोषियों को जल्द-से-जल्द फांस दिए जाने की मांग के साथ कोर्ट से डेथ वॉरंट जारी करने

की गुहार लगाई थी।

 

कोर्ट ने कहा कि चारों दोषियों को जेल प्रशासन नोटिस जारी करे। पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा कि

दोषी अपने बचे सभी कानूनी अधिकार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही अब निर्भया के दोषियों

की फांसी कुछ और समय के लिए टल गई है। सरकारी वकील ने अपनी दलील में कहा था कि दया

याचिका लंबित रहने या फिर दोषी दया याचिका दाखिल करना चाहते हैं, ये तथ्य कोर्ट को डेथ वॉरंट

See also  भारत में कोरोना वायरस का तीसरा पॉजिटिव केस मिला

जारी करने से नहीं रोक सकते।

 

इसपर दोषी के वकील ने कहा किबिना सभी कानूनी विकल्प के खत्म हुए डेथ वॉरंट जारी नहीं किया

जा सकता है। कोर्ट में मौजूद जेल ऑफिसर ने कहा किअक्षय और मुकेश ने स्पष्ट कहा है कि वो

दया याचिका दाखिल नहीं करेंगे। इसपर जज कहा किहर दृष्टि से कानून का पालन किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।