अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का उत्तरी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद

लोगों को दिसम्बर की कड़कड़ाती ठंड ने पहली बार बेहाल कर दिया है। बारिश थमने के दो दिनों के

भीतर ही न्यूनतम तापमान में करीब 7 डिग्री की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को शहर का

न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया।

 

उत्तरी भारत से चल रही ठंडी हवा से सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सीतापुर का

पूरा इलाका शीत लहर की चपेट में है। इधर, अंबिकापुर के बाहरी इलाकों में सुबह घना कोहरा छाए

रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे का भी खतरा बना रहा। सुबह 10 बजे के

बाद कोहरे छंटने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान

रिकॉर्ड 6.4 डिग्री तक पहुंच गया।

 

मौसम में इस बार उलटफेर और पश्चिमी विछोभ के कारण सरगुजा सहित पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ में लोगों

See also  जल जीवन मिशन के लिए 445 करोड़ रुपए मंजूर,छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव को केंद्र से मिली मंजूरी

को ठंड का अहसास नही हुआ था। लेकिन हाल की बारिश के बाद सरगुजिहा ठंड ने दस्तक दे दी है।

लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल हैं। अचानक ठंड तेजी से गिरने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ा है।

सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के अलावा शिक्षक भी कड़ाके के ठंड से परेशान हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।