रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार रात में प्रचार अभियान थम जाएगा। उम्मीदवारों को

19 दिसम्बर की रात 12 बजे तक प्रचार की अनुमति रहेगी। निकाय चुनावों में प्रचार समाप्ति की समय

सीमा लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन से अलग है। प्रदेश में आगामी 21 दिसम्बर को होने वाले

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए उम्मीदवार 19 दिसम्बर की रात 10 बजे तक सक्षम अधिकारी की

अनुमति से नियमानुसार लाउडस्पीकर सहित प्रचार कर सकते हैं। रात 10 बजे के बाद

लाउडस्पीकर का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।

 

प्रचार के आखिरी दिन राजधानी रायपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ अन्य दलों के प्रत्याशी

भी कई दिनों से घर-घर दस्तक दे रहे हैं। चुनावी बिगुल बंद होने के बाद 24 घंटे का समय

प्रत्याशियों के लिए शेष रहेगा, जिसमें अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचकर शांतिपूर्वक

तरीके से जनसंपर्क करनी पड़ेगी। चुनाव की तिथि एकदम करीब आने के बाद प्रत्याशियों

की भी धड़कनें तेज हो गई है ।

See also  नक्सलियों ने जन अदालत में की उप सरपंच और शिक्षादूत की हत्या, 10 दिन पहले किया था अपहरण

 

म​तदाताओं की खमोशी, स्लम एरिया में ज्यादा जोर :

मतदाता भी इस बार इतने खामोश हैं कि प्रत्याशियों को पता ही नहीं चल रहा है उनका रुझान किस

ओर है। लिहाजा कुछ वार्डो में प्रत्याशियों ने खिलाने पिलाने पर फोकस कर दिया है। देर रात तक खूब

पार्टियां चल रही है। आज और कल 2 दिन प्रत्याशियों के पास समय है, ऐसे में शहर के स्लम एरिया में

मतदाताओं को कैसे अपने पक्ष में करना है, इस पर प्रत्याशी ताकत झोंक रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।