बाहर गया था परिवार, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में रेलवे कर्मचारी के घर देर रात लाखों रुपए की चोरी की

वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोना-चांदी उड़ा ले गए। घटना उस

वक्त हुई जब घर के सभी सदस्य 10 दिन से पारिवारिक काम से हैदराबाद गए हुए हैं। घटना की

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।

 

खमतराई थाना प्रभारी रमाकांत साहू का कहना है कि देर रात मकान में चोरी हुई है। सुबह पड़ोसियों

ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई।

फिलहाल मकान मालिक बाहर हैं। उनको चोरी की सूचना दे दी गई है। घर से कितने का चोरी हुआ है,

उसका खुलासा परिजनों के आने के बाद ही होगा। उनका कहना है कि घटना स्थल के आस-पास लगे

See also  वन नेशन, वन इलेक्शन का रोडमैप हुआ तैयार, क्या छत्तीसगढ़ में भी होगा असर?

सीसीटीवी कैमरे को खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।