चालक गिरफ्तार, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के लालपुर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की चंद मिनटों में ही मौत

हो गई। मृतक का नाम लखन साहू बताया जा रहा है जो मुजगहन का रहने वाला है। ट्रक चालक को

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

इस हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। टिकरापारा थाना टीआई याकूब मेमन ने

बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए

मेकाहारा पहुंचाया गया है। ट्रक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का नाम लखन साहू है,

See also  मंत्रालय में रंग-गुलाल खेलने पर पूरी तरह से बैन, नोडल अधिकारी ने जारी किया आदेश

जो मुजगहन का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर का नाम

जहर निषाद है, जो खरोरा का रहने वाला है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।