नई दिल्ली। एक तरफ देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ बवाल मचा हुआ है।

वहीं, दूसरी तरफ भारत ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ओडिशा में पिनाका मिसाइल का

सफल परीक्षण किया गया है। मिसाइल की मारक क्षमता अब 90 किलोमीटर तक हो गई है।

 

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन

(डीआरडीओ) ने संयुक्त रूप से उन्नत संस्करण के पिनाका राकेट का दोपहर 12:05 बजे

सफलता पूर्वक परीक्षण किया। इससे पहले पिनाका में गाइड लाइन सिस्टम नहीं था।

 

अब इसे और उन्नत कर गाइड लाइन सिस्टम से लैस किया गया है। हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर ने

नौवहन दिशा निर्देशन एवं नियंत्रण किट विकसित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस

बदलाव से पिनाका की मारक क्षमता और सटीकता दोनों बढ़ गई है। पहले इसकी मारक क्षमता 40

किमी थी लेकिन 70 किमी हो गई है। चांदीपुर के रक्षा क्षेत्र में रडार इलेक्ट्रो आप्टिकल सिस्टम, टेलीमेट्री

See also  CG Crime: अपॉइंटमेंट बुक करने गूगल पर सर्च किया डाक्टर नंबर, क्लिक करते ही खाते से 1 लाख की रकम पार

सिस्टम ने पिनाका राकेट के पूरे मार्ग की निगरानी की गई।

 

पिनाका को पुणे के अपार्टमेंट रिसर्च एंड डेवलेपमेंट स्टैब्लिसमेंट, और हैदराबाद के डिफेंस रिसर्च एंड

डेवलेपमेंट लेब्रोटरी ने मिलकर तैयार किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।