नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

(फिक्की) के 92वें वार्षिक सम्मेलन में ‘इंडिया – रोड मैप टू ए पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ पर आयोजित

परिचर्चा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समावेशी विकास पर जोर देते हुए कहा कि 5 ट्रिलियन

इकोनॉमी तभी फायदेमंद, जब हर इंसान की बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी।

 

बघेल ने कहा कि कृषकों को उनकी उपज का लाभप्रद मूल्य देना होगा, जिससे बाजार में मांग में कमी

न आए। पशुपालन एवं कृषि क्षेत्र की अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा साथ ही खाद्यान्नों के उपयोग

और निराकरण के लिए वैकल्पिक तरीके अपनाने होंगे।

 

उन्होंने खाद्यान्नों से एथेनॉल बनाने की अनुमति देने, फूड प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित करने, फूड पार्क

की स्थापना, पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान तथा जीएसटी से राहत देने की बात कही. इसके अलावा

उन्होने ग्रामोद्योग, लघु वनोपजों के प्रसंस्करण, औषधि पौधों के प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग पर जोर देने

See also  ऑपरेशन महादेव के तहत बड़ी सफलता, सेना ने पहलगाम हमले के तीन संदिग्ध हमलावरों को किया ढेर…

की आवश्यकता बताई।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।