रायपुर। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में औसत 55 प्रतिशत मतदान

होने की खबर है। वहीं निर्वाचन आयोग द्वारा दोपहर 1 बजे तक जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक प्रदेश

में औसत 33.89 फीसदी मतदान हो चुका है। आंकड़े के मुताबिक बिलासपुर संभाग के मतदाता मतदान

के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं, संभाग में दोपहर 1 बजे तक 20.66 प्रतिशत ही मतदान दर्ज किया गया है।

 

दुर्ग संभाग में दोपहर 1 बजे तक सर्वाधिक 43.34 प्रतिशत तक वोट डाले गए। इधर बस्तर संभाग के

मतदाता प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 40.81 प्रतिशत तक मतदान किया। जबकि राजधानी रायपुर

में दोपहर 1 बजे तक 39.42 प्रतिशत और सरगुजा में 38.17 प्रतिशत तक मतदान हुआ।

यह भी देखें :

 

रायपुर र्और बिलासपुर में महिलाएं आगे :

बिलासपुर और रायपुर संभाग में महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा ज्यादा जागरुक नजर

आ रही है तो सरगुजा और बस्तर संभाग में पुरुष मतदाता अपने मताधिकार के प्रति ज्यादा जागरुक

See also  CM should stop politics and give justice to Karma family - बीजेपी ने CM भूपेश से कहा राजनीति बंद कर कर्मा परिवार को न्याय दिलायें

नजर आ। वहीं दुर्ग संभाग में महिला और पुरुष मतदाताओं दोनों ही अपने मताधिकार के लिए ज्यादा

गभीर नजर आए यहां दोनों का प्रतिशत दोपहर 1 बजे तक लगभग बराबर रहा।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।