मुख्यमंत्री शामिल हुए अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में

रायपुर। जिला बार कौंसिल के ला डिनर पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए मुख्यमंत्री

भूपेश बघेल ने कहा है कि न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि

अधिवक्ता नागरिकों को उनके अधिकार और कर्त्तव्यों की जानकारी देकर जागरूक करने और

विधिक सहायता के माध्यम से गरीबों की सहायता कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाने में योगदान दे रहे है।

 

 

रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में आयोजित अधिवक्ता संघ के सम्मान समारोह के अवसर पर विभिन्न

प्रतियोगिता और खेलों में विजयी अधिवक्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अधिवक्ता संघ

द्वारा भी मुख्यमंत्री का स्वागत कर अभिनंदन किया गया।

 

अवसर पर उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल, वामनराव लाखे, डॉ. हरिसिंह गौर, ठाकुर प्यारेसिंह,

खूबचंद बघेल सहित महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अन्य व्यक्तियों का स्मरण करते हुए उनके द्वारा

किए गए कार्यों का उल्लेख किया। समारोह में 35 वर्ष से अधिक समय तक उल्लेखनीय योगदान

See also  डकैत थी रमन सरकार, अब कांग्रेस बनी डाकियाः अमित जोगी

देने वाले अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

रामकुमार तिवारी, न्यायाधीश, विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर किरणमयी नायक,

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।