रायपुर। आगामी 27 दिसंबर को राजधानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय दिग्गज मौजुद रहेंगे।

27 दिसंबर को राजधानी में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का

आयोजन शुरु होगा। राहुल गांधी इसका उद्घाटन करेंगे।

 

राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, ग़ुलाम नबी आज़ाद, अहमद पटेल, केसी

वेणुगोपाल, मीरा कुमार, और पीएल पुनिया मौजुद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे

शुरु होगा।

 

इस उद्गघाटन समारोह के मुख्य अतिथि राहुल गांधी होंगे जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री

भूपेश बघेल करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कार्यक्रम तीन दिन चलेगा,

जिसमें 6 देश, भारत के पच्चीस राज्य के 1200 से अधिक आदिवासी नर्तक शामिल हो

रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  राजधानी रायपुर में Dr Lal Path lab और SRL Diagnostics lab को मिली कोरोना टेस्ट की मंजूरी, प्राइवेट लैब्स में आएगा 4500 से 5000 रुपए खर्च, देेखें लिस्ट