कहा-प्रदेशवासी कर रहे हैं कामकाज का आंकलन

रायपुर। आदिवासी राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौटते वक्त राहुल गांधी से

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि भूपेश सरकार

के 1 साल पूरे हो गए हैं, उनके काम-काज पर आप कितने नंबर देंगे? इस पर राहुल ने कहा कि मेरा काम नंबर

देने का नहीं, नंबर देने का काम जनता का है। जनता सरकार के कामकाज आकंलन बेहतर करती हैं।

मैं तो यही कह सकता हूं सरकार को जनता के मुताबिक जन भावना के अनुरूप, सबको साथ लेकर, सबके

विचारों को आत्मसात लेकर काम करना चाहिए। भूपेश सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है

यह मैं कह सकता है।

 

अर्थव्यवस्था, सीएए, एनआरसी व एनपीआर को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

राहुल ने मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था, एनआरसी, सीएए और एनपीआर को लेकर निशाना भी साधा।

See also  सेना में महिलाओं के साथ भेदभाव हुआ तो पुरुषों का भी रुकना चाहिए प्रमोशन : सुप्रीम कोर्ट

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। मोदी सरकार पूंजीपतियों

के हिसाब से काम कर रही है। देश को चलाने का काम अंबानी-अडानी कर रहे हैं। नोटबंदी से लेकर

जीएसटी से देश के आम लोग परेशान हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने गर्त में डाल दिया है।

आप देख रहे हैं कि देश में क्या हालत है? 45 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी हिंदुस्तान में है, लेकिन

छत्तीसगढ़ में नहीं है, क्योंकि हमने किसानों को धान का उचित मूल्य दिया। देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है

वह ये नहीं बता रही कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की धज्जियां क्यों उड़ा दी? देश का समय बर्बाद किया जा

रहा। नोटबन्दी की गई। 3 लाख 50 हजार करोड़ देश के अमीरों को दे दिया गया। नोटबन्दी हिंदुस्तान के

गरीब लोगों पर टैक्स था। बैंक में जाकर पैसा दीजिये और अपने एकाउंट से पैसा नहीं निकालिए। अफसर

See also  United Nations report: भारत अब दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, पीछे छूटा चीन, 18 फीसदी लोग 10 से 19 साल के

के पास जाइए। अगर आपका नाम गलत है तो पैसे देकर सही करवाइए। गरीब पूछ रहा है कि हमें रोजगार

कैसे मिलेगा। अर्थव्यवस्था 9 प्रतिशत से 4 प्रतिशत में आ गई। हमारे हिसाब से देखे तो 2.50 प्रतिशत में आ गई।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।