रायपुर। राजकपूर, अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ फिल्में कर चुके बौने

कलाकार नत्थू दादा का निधन हो गया है। 70 वर्ष की उम्र में उन्होंने देर रात 4 बजे अंतिम सांस ली।

नत्थू दादा ने लगभग 20 साल के अपने फिल्मी सफर में 150 फिल्मों में काम चुके हैं।

मजदूरी करते बीता आखिरी वक्त :

नत्थू दादा राजनांदगांव जिले के रामपुर गांव के रहने वाले थे। राजकपूर के साथ मेरा नाम जोकर से अपने

फिल्‍मी कैरियर की शुरूआत करने वाले नत्‍थू दादा इन दिनों गरीबी के दिन बिता रहे थे। बॉलीवुड के दिग्गजों

के साथ काम करने के बाद भी नत्थू दादा का आखिरी वक्त बेहद गरीबी में बीता। वे महज हजार डेढ हजार

रूपए की नौकरी करने करीब दस किलोमीटर का सफर रोज तय करते थे।

 

दारा सिंह ने उठा लिया था हाथों में :

बता दें कि 1969 में भिलाई में जब फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। उस समय नत्थू दादा

See also  "विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर विशेष ": "कार्टून छपने बंद हो गए इसलिए कार्टूनिस्ट अब रहे नहीं" : त्रयम्बक शर्मा

अपने साथी के कहने पर दारा सिंह को देखने आए थे। तब दारा सिंह ने भीड़ के बीच उन्हें अपने हाथों में

उठा लिया था। तब से नत्थू दादा काफी फेमस हुए थे, फिल्म मेरा नाम जोकर में पहली बार उन्होंने जोकर

का रोल अदा किया था। दारा सिंह ने ही उन्हें मुंबई में राज कपूर से मुलाकात करवाई थी।

 

कस्मे वादे में अमिताभ बच्चन के साथ नत्थू दादा :

राजकपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, राजकुमार, प्रेमनाथ, दारा सिंह, अमजद खान, फिरोज खान, डैनी जैसे

कई बड़े कलाकारों के साथ इसकी कई फिल्में चर्चित रहीं। उस दौर की कुछ फिल्मों में इसने अपने बौने

कद के चलते मुख्य भूमिका भी निभाई।  उन्होंने राजकपूर के साथ मेरा नाम जोकर में बौने जोकर की

भूमिका निभाई। इसके बाद उनकी कई फिल्में आईं। अमिताभ बच्चन के साथ कस्मे वादे फिल्म में काम किया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कोरोना: 950 विदेशी जमाती भी मुख्य केस में आरोपी बनाए जाएंगे, मौलाना साद की बढ़ेगी मुश्किलें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।