रायपुर। राज्य सरकार ने तीन आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है।

2015 बैच आईएएस प्रभात मलिक को चिप्स का नया चीफ आपरेशन अथारिटी

बनाया गया है। जारी आदेश में संचालक संस्थागत वित्त विभाग के संचालक

प्रभात मलिक को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिप्स के एडिश्नल

चार्ज से मुक्त किया गया है।

 

आईएएस केसी देवासेनापति को मौजूदा तमाम प्रभार के साथ-साथ राज्य योजना

आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। 2007 बैच के आईएएस सेनापति

अभी सीईओ छग चिप्स हैं।

 

वहीं 2015 बैच के आईएएस डी राहुल वेंकट को राज्य योजना आयोग का पदेन

उप सचिव बनाया गया है। राहुल वेंकट अभी उप सचिव योजना अर्थिक एवं

संख्यिकी विभाग हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें

See also  Jashpur CMO Office Sealed: जशपुर नगर पालिका में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, CMO कार्यालय सील