रायपुर। राजधानी रायपुर में हनीट्रैप के मामले में आरोपी बनाई गई प्रीति तिवारी ने अब

रायपुर एसएसपी आरिफ शेख से शिकायत की है। प्रीति तिवारी ने अपनी शिकायत में

कहा है कि मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया है। बकौल प्रीति चेतन शाह ने साल 2012

में मेरे साथ बलात्कार किया था और इस घटनाक्रम का एक अश्लील वीडियो बनाकर

वो मुझे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

 

इस वीडियो के आधार पर ही उसे वायरल करने की धमकी देकर चेतन ने कई बार मुझसे

शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। जब भी संबंध बनाने से मैं मना करती तब वह फिर वीडियो

वायरल करने की धमकी देता। प्रीति ने कहा कि इस मामलें की पूर्व में ही मैंने खम्हारडीह

थाने में अपनी शिकायत की थी, लेकिन उस वक्त पुलिस के द्वारा इस मामले में ना

कोई रुचि ली गई और ना ही कोई कार्रवाई की गई।

 

प्रीति ने एक सीएसपी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने सीएसपी की भी

See also  राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

शिकायत एसएसपी रायपुर से की है। जिसके बाद एसएसपी आरिफ शेख ने प्रीति

की शिकायत पर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।