टीआरपी न्यूज रायपुर। रायपुर नगर​ निगम के लिए 6 जनवरी को महापौर पद के लिए चुनाव होगा।

ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के बीच निदर्लीय पार्षदों को अपने पाले में करने के लिए पुरजोर ​कोशिशें

की जा रही हैं। बता दें कि इस बार दोनों दलों के पास महापौर निर्वाचन के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं

है वहीं रायपुर नगर निगम में कांग्रेस को महापौर बनाने के लिए दो और भाजपा को सातों निर्दलियों

का समर्थन चाहिए है। इन पार्षदों को जिन्हें समर्थन मिला उनका महापौर बनना तय है।

 

कांग्रेस पर्यवेक्षक बैजनाथ चंद्राकार आज करेंगे पार्षदों से चर्चा

कांग्रेस के पार्षदों से रायपुर के पर्यवेक्षक बैजनाथ चंद्राकार आज चर्चा कर पार्षदों से उनकी राय लेंगे।

इसके साथ ही विधायकों से भी राय भी ली जाएगी। बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक नामों का पैनल

बनाकर प्रदेश संगठन को सौपेंगे जिसके बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष किसी एक नाम को लेकर

निर्णय लेंगे। कांग्रेस से ज्ञानेश शर्मा, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे और श्रीकुमार मेनन महापौर पद

See also  IAF खरीदेगा 100 तेजस मार्क 1A, हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स को 800 करोड़ का आर्डर, रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिलने की उम्मीद

के प्रमुख दावेदार हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।