रायगढ़। ओडिशा दौर से छत्तीसगढ़ लौटते समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीकाप्टर में रायगढ़

में टेकआफ करने के दौरान आई खराबी से पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप मच गया।

 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकाप्टर उड़ान भरने के पहले खराब हो गया,

जिसके बाद मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से रायपुर लौटना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को

वापसी के दौरान रायगढ़ में फ्यूल लेने के लिए रुकना था।

 

जानकरी के अनुसार जिंदल हेलीपैड में हेलीकाप्टर की लैंडिंग कराई गई थी जहां फ्यूल लेने के

बाद जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकाप्टर में सवार होकर वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे,

तो हेलीकाप्टर में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई।

 

खराबी की वजह से हेलीकाप्टर को टेक आफ नहीं कराया जा सका। उसके बाद मुख्यमंत्री

भूपेश बघेल ने सड़क मार्ग से रायपुर लौटने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

के साथ उस वक्त उनके बेटे और परिवार के सदस्य के अलावे ओएसडी भी मौजूद थे।

See also  फिंगेश्वर में धान खरीदी केंद्र का गेट और दीवार तोड़कर अंदर घुसे दो हाथी, दो घंटे तक शहर में करते रहे विचरण

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।