टीआरपी डेस्क। भारत में 31 दिसंबर की रात 12 बजे नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन

क्या आपको पता है कि भारत से पहले कई देश नए साल का जश्न मना लेंगे और वहां नया साल

(Happy New Year 2020) लग जाएगा। भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे सबसे पहले टोंगा समोआ

में नए साल का जश्न मनेगा। सबसे पहले टोंगा समाओ में लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई देंगे और

वहां 2020 की शुरुआत हो जाएगी। जबकि भारत में उस वक्त लोग दफ्तरों में होंगे और दोपहर का खाना

खाकर काम पर जुटे होंगे।

 

आइए जानते हैं भारतीय समयानुसार किस देश में कितने बजे नए साल का जश्न मनेगा :

जब भारत में दोपहर हो रही होगी कई देशों मेंं 2020 की शुरुआत हो जाएगी। क्रिसमस आइलैंड में 3:45

बजे (भारतीय समयानुसार) नए साल का जश्न मनाया जााएगा और यहां साल 2020 की शुरुआत हो जाएगी।

See also  दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल हुई निर्मला सीतारमण

जबकि भारत में उस वक्त दोपहर हो रही होगी। टोंगा समाओ के बाद क्रिसमस आइलैंड ही वो देश है जहां

न्यू ईयर का जश्न मनाया जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड में 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) नया साल लग

जाएगा।

 

भारत में जब 5:30 बजे रहे होंगे तब रूस में नया साल 2020 शुरू हो जाएगा। यहां भारतीय समयानुसार

5:30 बजे नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इसी तरह रूस के बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न मनाया

जाएगा। यहां भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे नए साल का जश्न मनाया जाएगा और 2020 की शुरुआत

हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के साथ ही मेलबोर्न, सिडनी, कैनबरा और होनियारा में भी इसी वक्त नए साल का

जश्न होगा और 2019 को अलविदा कह दिया जाएगा।

 

एडिलेड, ब्रोकन हिल और सेडुना में शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) नए साल का जश्न मनाया जाएगा।

भारत में जब शाम के 8:30 बज रहे होंगे तो जापान और दक्षिण कोरिया में नए साल का जश्न मन रहा होगा

See also  छत्तीसगढ़ में आज 53 नए पॉजिटिव मरीज , देर रात बढ़ सकता है आंकड़ा

और 2020 का आगाज हो जाएगा। भारतीय समयानुसार इन देशों में इतने बजे मनाया जाएगा नए साल का जश्न

चीन और फिलीपींस : रात 9:30 बजे

थाइलैंड : रात 10:30 बजे

म्यांमार : रात 11 बजे

बांग्लादेश : रात 11:30 बजे

भारत और श्रीलंका में रात 12 बजे नए साल का जश्न मनाया जाएगा जबकि पाकिस्तान में रात के 12:30 बजे नए

साल का जश्न होगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।