रायपुर। राज्य में आगामी महीने में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी

ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगरीय निकाय चुनाव की तर्ज पर अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस

अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

 

कांग्रेस ने जिला, जनपद और ग्राम पंचायत के चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। इसके

लिए उम्मीदवारों का चयन जिला और ब्लाक अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा

उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

 

बता दें कि जिला के प्रभारी पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए

निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य के उम्मीदवार चयन के लिए नामों की

सर्वानुमति बनाकर घोषणा की जाएगी।

 

 

ऐसे तय होंगे प्रत्याशी

ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच के लिये संबंधित ग्राम पंचायतों के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रत्याशी

See also  जब अचानक उल्टी दौड़ने लगी दिल्ली से टनकपुर आ रही पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस, क्रॉसिंग गेटों को बंद करने के आदेश, तीन अफसरों की टीम को जांच का जिम्मा

तय करेंगे। जिला पंचायत के लिए जिलों के प्रभारी मंत्री, संबंधित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक,पूर्व विधायक,

सांसद, पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रत्याशियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श

कर आपसी समन्वय स्थापित कर जीतने योग्य प्रत्याशियों के नाम तय करने के निर्देश जिला के प्रभारी

पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों को दिए गए हैं।

 

इसी तरह जनपद पंचायत के लिए संबंधित ब्लाकों के जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों को निर्देशित किया

गया है अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर जीतने योग्य प्रभारियों के नाम संबंधित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, पूर्व

विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, कांग्रेस प्रत्याशियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा कर तय

किए जाएंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।