रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसान ही नहीं सरकार की भी चिंता बढ़ा

दी है। प्रदेश के कई इलाके में हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला

कलेक्टरों को धान खरीदी केंद्रों में धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

भूपेश बघेल ने धान को ढकने के लिए खरीदी केंद्रों में तालपत्री की व्यवस्था करने को कहा है।

 

बेमौसम बरसात पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि धान को व्यवस्थित तरीके से

तालपत्री से ढक कर रखा जाए और उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे ताकि

निचले हिस्से का धान खराब न होने पाए। मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को उपार्जन केन्दों से

धान की कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों को सलाह दी है कि कि वे

See also  मुख्यमंत्री निवास में आज शाम एनसीसी का ‘‘एट होम फंक्शन’’, गणतंत्र दिवस परेड से लौटे कैडेट्स देंगे रंगारंग प्रस्तुति

अपने धान को मौसम देखकर ही बेचने लाए ताकि उनके धान में नमी न आने पाए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।