रायपुर/दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के

पास से 10 लाख रुपए प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी

कि पुलगांव थाना क्षेत्र के जुनवानी में नशे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस कर्रवाई

करते हुए जुनवानी के शंकराचार्य कॉलेज मार्ग के पास से कार सवार 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिय जो

नशीली दवाइयों को खपाने की फ़िराक में कार से घूम रहे थे। पकड़े गए लोगों की क्रेटा कार की डिक्की से

नशीली दवाएं बरामद की गई है।

जेजे इंटरप्राईजेंस के गोदाम में छापा

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नशीली दवाई जेजे इंटरप्राईजेंस के संचालक मनोज रमानी से खरीदना

है। पुलिस ने जब मनोज रमानी के गोदाम में छापामारी की तो वहां नशीली दवाएं पाई गई। एसएसपी अजय यादव

ने बताया कि आरोपियों द्वारा लम्बे समय से नशे का कारोबार कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 60 पेटी (7200 नग)

See also  दिल्ली विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने कहा- देर रात डेटा इकट्ठा करते रहे, 62.59% वोटिंग हुई; आप ने आंकड़े न जारी करने पर उठाया था सवाल

प्रतिबंधित नशीली सिरप व 19 डिब्बे अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 10 लाख से ऊपर

बताई जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।