दुर्ग। जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र के पाइल लाइन में एक बार फिर गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा

हो गया है। स्टील प्लांट के फर्नेस 8 में ब्लास्ट होने से डीजीएम समेत 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए

हैं। सभी घायलों को सेक्टर 9 में भर्ती किया गया है।

 

 

बताया जा रहा है कि देर रात काम करने के दौरान अचानक ब्लास्ट फर्नेस 8 से गैस का रिसाव होना

शुरु हो गया। कुछ कर पाते उससे पहले देखते ही देखते रिसाव बढ़ गया औऱ ब्लास्ट हो गया, इसकी

चपेट में आने से 6 कर्मचारी झुलस गए। प्रबंधन से तत्काल सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर 9

अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

 

गैस की चपेट में आए लोगों को बचाने के लिए एनर्जी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के 4 कर्मचारी मौके पर गए।

इनमें से दो कर्मी को भी गैस लगी। हॉस्पिटल में कुल 6 लोगों को भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है

See also  CG News: बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का 15 से राज्यस्तरीय आंदोलन

कि ईएमडी के डीजीएम राजेश कुमार मेंटेनेंस के दौरान इसकी चपेट में आए।

 

तीन कार्मिकों को आईसीयू में और 3 को वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की

सेहत स्थिर है। मॉनिटरिंग के लिए आईसीयू में रखा गया है। गैस की चपेट में आने वालों में लोको

चालक अभिषेक आनंद 26 साल निवासी नेहरू नगर पूर्व,सिग्नल मेन बालकृष्णा 27 साल निवासी

खुर्शीपार,लोको चालक खुर्शीपार निवासी के.नागराज 33 साल, संतोष कुमार व कालीदास शामिल हैं।

बता दें कि 9 अक्टूबर 2018 को गैस कांड से 14 कार्मिकों की जान गई थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।