जगलपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार देर रात कांग्रेस विधायक देवती कर्मा की

सुरक्षा में तैनात जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल एके-47 से

खुद को गोली मारी है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विधायक के बंगले की सुरक्षा

में जवान तैनात था और वहीं पर उसने खुद को गाेली मार ली। जवान की आत्महत्या का

कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि काफी लंबे से ये जवान विधायक की सुरक्षा में

लगा था। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

मोबाइल पर बात करने के दौरान जवान ने खुद पर चलाई गोली

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक देवती कर्मा जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनके गृह

जिले फरसापाल स्थित बंगले की सुरक्षा में जगदलपुर निवासी जवान आशोराम कश्यप भी

तैनात था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12.55 बजे आशोराम कश्यप मोबाइल

See also  छत्तीसगढ़ में BSF जवान की पत्नी पर मूक बधिर युवक ने किया चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस

पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार

ली। राइफल से एक राउंड फायर किया गया और गोली उनके दाहिने ओर सीने लगी। इसके

चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

देर रात बंगले में गोली चलने से हड़कंप मच गया। बाकी के सुरक्षाकर्मी भागकर मौके पर पहुंचे

जवान आशेराम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को

घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फरसापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने जवाने की राइफल जब्त करने के साथ ही शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

यहां शनिवार को जवान के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस की ओर से उसके

परिवार को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  AAP नेत्री की सड़क हादसे में मौत, पति पर लगा हत्या का आरोप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने किया मामला साफ…