रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव रद्द करने के लिए भाजपा ने निर्वाचन आयोग के दफ्तर का घेराव कर दिया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत के नेतृत्व में भाजपाई धरने पर बैठे हैं। भाजपा ने चुनाव में हार्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि रायपुर नगर निगम में महापौर और सभापति का जो चुनाव हो रहा है, वह पूरी तरह अवैधानिक है।

चुनाव कराने के लिए नगरपालिका निगम 1956 की धारा है। इस धारा के अंतर्गत कलेक्टर को निर्वाचन का अधिकार है, लेकिन रायपुर नगर निगम में महापौर-सभापति चुनाव की जो सूचना जारी की गई है वह निगम कमिश्नर के जरिये की गई।

उन्होंने कहा कि इस आधार पर यदि चुनाव कराया जाएगा तो यह अवैधानिक होगा। पूरी प्रक्रिया प्रदूषित हो गई है। निगम कमिश्नर ने पहले 28 दिसम्बर को सूचना जारी की इसके बाद दोबारा 4 जनवरी को सूचना जारी की, एक दिन का भी वक़्त नहीं दिया गया।

See also  सदन में गरमाया सहकारी बैंक भवन पर अतिक्रमण का मुद्दा, विपक्ष ने किया वॉकआउट...

नगर निगम चुनाव रद्द कराने की मांग

बृजमोहन ने कहा कि हम चुनाव को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। फिर से अधिसूचना जारी कर चुनाव कराया जाए। इसके बाद भी यदि आयोग नहीं सुना तो हम हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। इतना निरीह निर्वाचन आयुक्त हमने आज तक नहीं देखा। जो शासन चाह रहा है, वह किया जा रहा है।

वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सरकार पर शासन प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का उम्मीदवार हम खड़ा करेंगे। लेकिन चुनाव के नियमों का यहां पालन नहीं किया जा रहा।

राजनांदगांव और बिलासपुर में महापौर और सभापति का निर्वाचन एक साथ किया जा रहा है लेकिन रायपुर में ऐसी कौन सी परिस्थिति बन गई है कि यहां चुनाव अलग-अलग कराया जा रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  भाजपा वन मैन शो, टू मैन आर्मी: शत्रुघ्न सिन्हा