‘कुली नंबर 1’ के इस गाने का भी होगा रीमेक, वरुण और सारा करेंगे डांस?
पहले यह अफवाह थी कि डेविड धवन अपनी मूल जोड़ी गोविंदा और करिश्मा को लेकर इस गाने की रीमेक बनाना चाहते थेl

नई दिल्ली, जेएनएनl सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में गाना ‘मैं तो रस्ते से जा रहा था’रीमेक वर्जन दिखाया जाएगाl यह गाना 90 के दशक में एक बड़ा हिट गाना था और इसपर गोविंदा और करिश्मा कपूर ने जबरजस्त डांस किया था। अब इस गाने के रीमेक वर्जन पर वरुण धवन और सारा अली खान ठुमके लगाते नजर आएंगे। ऐसा कर वह अपनी फिल्म को और लाइम लाइट में लाने की कोशिश करेंगेl

सूत्रों के हवाले से इ टाइम्स को मिली खबर के अनुसार दोनों कलाकारों को निर्देशक डेविड धवन ने निर्देश दिया है कि वे हिट 90 के दशक में किए गए गाने के डांस स्टेप्स के साथ न्याय करें और फिर से वहीं जादू बनाने के लिए पूरी कोशिश करें।

See also  अलविदा आशा ताई:  सुरों की मल्लिका आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की आयु में निधन

गोविंदा और करिश्मा दोनों अच्छे डांसर है और दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम कियाl जिनमें कई फेमस सॉंग और डांस स्टेप्स थे। अब फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वरुण और सारा इन दोनों की तरह कमाल दिखा पाते है या नहीं।

पहले यह अफवाह थी कि डेविड धवन अपनी मूल जोड़ी गोविंदा और करिश्मा को लेकर गाने की रीमेक बनाना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने इस विचार को छोड़ दिया था। वरुण धवन और सारा अली खान पहली बार फिल्म कुली नंबर 1 के माध्यम से एक दूसरे के साथ काम करेंगेl वरुण धवन और सारा अली खान की जोड़ी लोगों को पोस्टर से ही पसंद आ रही हैंl दोनों की एनर्जी गजब की हैंl

सारा अली खान इन दिनों मालदीव में है और अपनी मां और भाई के साथ वेकेशन को एन्जॉय कर रही हैंl सारा अली खान ने वेकेशन से कई शानदार फोटो शेयर किये हैl इसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैंl सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ अपने अफेयर को लेकर भी बहुत चर्चा में थीl

See also  Nora Fatehi New Song Removed : सोशल मीडिया पर भारी बवाल के बाद यूट्यूब से हटा नोरा फतेही का गाना सरके चुनर, अश्लीलता और विवादित लिरिक्स का लगा आरोप

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।