नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के बहुचर्चित निर्भया केस में अदालत का अहम फैसला आ चुका है।

मामले के चारों दोषियों पवन, मुकेश, विनय और अक्षय को फांसी की सजा सुनाई गई है।

आदेश के अनुसार 22 जनवरी की सुबह 7 बजे दोषियों को फांसी पर लटकाया जाना तय

किया गया है।

 

फैसले के बाद पवन नाम के जल्‍लाद ने कहा है कि वह चारों दोषियों को फांसी देने को तैयार

है। मेरठ निवासी पवन ने कहा कि जेल प्रशासन की ओर से अभी तक किसी ने मुझसे संपर्क

नहीं किया है लेकिन यदि मुझे आदेश मिलता है तो इससे मेरे साथ-साथ निर्भया के माता-पिता

को भी राहत की सांस मिलेगी।

 

कोर्ट के फैसले के बाद तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने उत्‍तर प्रदेश जेल विभाग को पत्र लिखकर

जल्‍लाद की उपलबधता के बारे में कहा है। पत्र में चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के समय और

तारीख की जानकारी भी दी गई है।

See also  फिल्टर प्लांट का पाइप लाइन खराब, हजारों परिवारों को 13 सितम्बर को नहीं मिलेगा पानी

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Folloकरें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।