दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में बुधवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरकर

पलट गई। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल सभी लोगों को

इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि कटेकल्याण से दंतेवाड़ा आ रही आशुतोष ट्रेवल्स की बस बालूद नयापारा के पास

पुल के नीचे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर

रहे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लोगों ने किसी तरह घायलों को बस से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे की जांच में जुट

गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  BIG BREAKING : सोने की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी का खुलासा, DRI और RPF ने 3 किलो सोने के साथ एक को किया गिरफ्तार

Facebook पर Like करें, Twitter पर Folloकरें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।