10 जनवरी तक बदला-बदला रहेगा मौसम, सर्द हवाएं चल सकती है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर से बदली-बारिश

के आसार बन गए हैं। इसका असर आज सुबह राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला। सुबह करीब 11 बजे तेज आंधी-तूफान चली

और शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर राजधानी का आसमान काले घने बादलों से घिरा रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी तक प्रदेश में एक बार फिर से बदली-बारिश की संभावना बन गई है।

इसके असर से तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। राजधानी में कल रात मौसम खुला हुआ था, लेकिन आज तड़के से

मौसम का मिजाज बदला। सुबह सूर्य देव के दर्शन नहीं हुआ और आसमान में बादल छाए रहे।

सुबह करीब 11 बजे अचानक आसमान में छाए बादल घने होते गए और देखते ही देखते तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू

See also  PM Modi: सरकार बनते ही पहले 100 दिन में कई बड़े फैसले लेंगे पीएम मोदी, नतीजें आने से पहले अफसरों को होमवर्क दे गए थे प्रधानमंत्री

हो गई। इससे मौसम एक बार फिर से सर्द हो गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 24 घंटों में हल्की

से मध्यम बारिश की संभावना है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Folloकरें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।