रायपुर। भूमाफिया कुबेर राठी को गुढ़ियारी पुलिस ने बीती रात को गिरफ्तार किया है।

राठी के खिलाफ एक साल पहले गुढ़ियारी के रहने वाले दीपक अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी।

जिस पर पुलिस ने धारा 384 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

 

राठी पर आरोप है कि वह दीपक अग्रवाल नाम के व्यक्ति की जमीन को सीमांकन करने नहीं दे रहा था।

सीमांकन कराने के एवज में राठी उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

 

गुढ़ियारी टीआई रविकांत तिवारी के मुताबिक दीपक अग्रवाल नाम के व्यक्ति की एक जमीन है जिसे यह सीमांकन करने नहीं दे रहा था।

जिस दिन सीमांकन हो रहा था उस दिन यह अपने गुंडे लेकर पहुंचा और वहां विवाद किया था।

सीमांकन के एवज में वह पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।

पैसे नहीं देने पर सीमांकन नहीं कराने की धमकी देता था।

इस संबंध में दीपक अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

See also  ये हैं छत्तीसगढ़ के माउंटेन मैन… अब ऑस्ट्रेलिया की सबसे उंची चोटी पर फहराने जा रहे हैं तिरंगा

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।