मस्कट। अरब सागर के दक्षिण भाग में स्थित ओमान देश के सुल्तान काबूस बिन सईद का निधन हो गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सुल्तान काबूस के निधन के बाद शनिवार को ओमान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। हालांकि सुल्तान की मौत के कारणों का अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। वह 79 वर्ष के थे। सुल्तान काबूस वर्ष 1970 से लगातार इस पद पर बने हुए थे। सुल्तान के कार्यालय ने कहा कि उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

 

उनके निधन पर रॉयल कोर्ट के दीवान ने शोक संदेश जारी किया। शोक संदेश के अनुसार 14वें जुमादा अल-उला सुल्तान काबूस बिन सैद का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। बीते 50 वर्षों में एक व्यापक पुनर्जागरण की स्थापना के बाद से उन्होंने 23 जुलाई 1970 को सत्ता संभाली थी। इस पुनर्जागरण के परिणामस्वरूप एक संतुलित विदेश नीति बनी। इससे ओमन को पूरी दुनिया से अपने संबंध सुधारने में मदद मिली।

See also  Ayodhya Ram Mandir : राम लला के लिए तमिलनाडु से आया 613 किलो का घंटा, बजाते ही चारों तरफ गूंज उठेगी 'ॐ' की ध्वनि

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।