मुंबई। हरफनमौला हार्दिक पंड्या के फिटनेस टेस्ट में असफल होने से न्यूजीलैंड के छह हफ्ते के आगामी दौरे के लिये भारत की सीमित ओवर की टीम में ज्यादा फेरबदल

की उम्मीद नहीं है। भारतीय टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौर में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

 

इस दौरे के लिए टीम का चयन रविवार को किया जाएगा। पीठ में चोट के कारण 4 महीने से बाहर चल रहे हार्दिक टीम में शामिल होने के लिए जरूरी फिटनस नहीं हासिल

कर सके। इससे यह पता चलता है कि उन्हें सर्जरी से उबरने में अधिक समय लगेगा।

 

न्यूजीलैंड में भारतीय टीम सीमित ओवरों के आठ मैच खेलेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता 15 के बजाय 16 या 17 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे या नहीं।

भारत ए टीम का दौरा भी सीनियर टीम के दौरे के साथ ही हो रहा है तो चयनकर्ताओं के पास जरूरत पडऩे पर खिलाडिय़ों को तुरंत शामिल करने का विकल्प होगा।

See also  फैन्स को बड़ा झटका-IPL 2024 से बाहर हुए मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा

इस साल टी-20 विश्व कप खेला जाना है, इसे देखते हुए चयनकर्ताओं का मुख्य ध्यान सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए अहम खिलाडिय़ों के चयन पर लगा होगा। श्रीलंका के

खिलाफ हाल में समाप्त हुई श्रृंखला में खेलने वाली टी-20 टीम के खिलाडिय़ों का चयन तय ही है।

 

यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वनडे टीम और टी-20 टीम एक सी होंगी या नहीं। वनडे टीम की सबसे कमजोर कड़ी केदार जाधव हैं। जो दबाव के बावजूद 50 ओवर

की टीम में अपना स्थान बरकरार रखे हैं। न्यूजीलैंड में जाधव की तकनीकी खामियां सामने आ सकती हैं। और हाल के दिनों में ज्यादा ओवर नहीं खेलने को देखते हुए उन्हें

टीम से बाहर किया जा सकता है।

 

 

अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं वापसी

अगर टीम तकनीकी मजबूती के पहलू को देखती है तो अजिंक्य रहाणे वापसी कर सकते हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो मुंबई के सूर्यकुमार यादव की आक्रमक बल्लेबाजी

See also  आखिरकार निकली ड्रैगन की हेकड़ी: कहां पैदा हुआ कोरोना वायरस ? जांच के लिए चीन तैयार

को देखते हुए पांचवें या छठे स्थान के विकल्प के रूप में देखा सकता है। सूर्य और संजू सैमसन दोनों ए टीम में शामिल हैं। टेस्ट टीम काफी संतुलित दिखती है जिसमें सिर्फ

तीसरे सलामी बल्लेबाज के स्थान पर ही विचार किया जाना है।

 

इन्हें मिल सकती है जगह

घरेलू श्रृंखला के लिये रिजर्व के तौर पर चुने गए युवा शुभमन गिल तीसरे सलामी बल्लेबाज के हकदार हैं। लेकिन लोकेश राहुल की मौजूदा फार्म और टेस्ट क्रिकेट में उनके

अनुभव पर विचार किया जा सकता है। चयनकर्ता इस पर भी विचार करेंगे कि जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा का साथ निभाने के लिए 5वें

तेज गेंदबाज (नवदीप सैनी) के बजाय तीसरा स्पिनर (कुलदीप यादव) 2 मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए जरूरी होगा या नहीं। बाकी अन्य खिलाडिय़ों को फिटनेस संबंधित

कोई परेशानी नहीं है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला पंजाब किंग्स की जीत का राज, खास इनाम के लिए खिलाड़ियों में छक्कें मारने की मची होड़

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।