नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 5 जनवरी को हुई हिंसा मामले में शुक्रवार को जिन नौ लोगों की तस्वीरें जारी की थीं, आज उनसे जेएनयू में  पूछताछ की जाएगी। इनमें छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष भी शामिल हैं। इधर, छह नकाबपोश हमलावरों की भी पहचान कर ली गई है।

 

ये सभी स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं जिनमें से चार जेएनयू के और दो डीयू के हैं। क्राइम ब्रांच इसे अपनी बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है। हालांकि, उसने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इन छात्रों में से कोई एबीवीपी से भी संबंध रखता है या नहीं? क्या इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा?

इस बारे में फिलहाल एसआईटी मौन है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में एसआईटी इस घटनाक्रम से पूरी तरह से या आंशिक रूप से पर्दा उठा देगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  International Women’s Day: नीता अंबानी ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया Her Circle, जानें क्या है खास

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।