0 युवती ने लगाया रेप की कोशिश करने का आरोप

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में भी ‘राम-रहीम कांड ‘ का भांडा फूटा है। बलौदाबाजार पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक कथित अय्याश बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बाबा भगवान के दर्शन कराने और जीवन मोक्ष दिलाने के नाम पर हवस का शिकार बनाया करता था।

बाबा का बलौदाबाजार के कसडोल इलाके में एक बड़ा आश्रम है, जिसकी ख्याति अन्य प्रदेशों में भी है। खबर ये भी मिली है कि बाबा को मानने वाले सूबे के कई नामी लोग भी है, वहीं अन्य प्रदेशों से भी बाबा के पास लोग आया करते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक युवती ने कसडोल थाना में बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि वो कसडोल के झबड़ी भागवत सत्संग आश्रम में एक साल से रह रही थी। आश्रम के संचालक रजनीश दुबे हैं।

युवती ने इस कथित बाबा पर आरोप लगाया कि जून 2019 में उसके साथ बाबा ने रेप की कोशिश की। जब शारीरिक संबंध बनाने से युवती ने इनकार किया, तो जान से मारने की धमकी देकर उसे आश्रम से भगा दिया।

See also  ओडिशा से लापता हुए 4 लोगों की छत्तीसगढ़ में मिली लाश

युुवती की शिकायत पर इस संवेदनशील मामले को लेकर एसपी नीथू कमल ने अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद खैरा गांव से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान पुलि को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है।

राम-रहीम की हनीप्रीत की तरह बाबा रजनीश ने भी एक युवती को लड़कियों को बरगलाने और बाबा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार करने के लिए रखे होने की जानकारी सामने आई है।

पता चला है कि जो लड़की बाबा को पसंद आ जाती थी, उसे हर कोशिश कर बाबा अपने साथ हमबिस्तर के लिए मजबूर कर देता था, लेकिन जब इससे इंकार कर देती थी तो उसके घर के बाहर टोना-टोटका कराकर डराने की कोशिश करता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी गयी, तो उसका पूरा परिवार नष्ट हो जाएगा। कई औरतें और लड़कियां डरकर बाबा के साथ आने के लिए मजबूर हो जाती थी।

See also  Break on IAS transfer : चुनाव आयोग ने IAS सुरुचि सिंह के ट्रांसफर पर लगाया ब्रेक, देखें जारी आदेश

खबर है कि कसडोल क्षेत्र के अलावा प्रदेश के कई और इलाके से बाबा से मिलने के लिए लोग आते थे, वहीं दूसरे प्रदेश में भी इस बाबा की खूब चर्चा थी। पुलिस अलग-अलग कड़ी जोडऩे में जुटी हुई है, ताकि इस पूरे कांड से पर्दा उठाया जा सके।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।