एलआईसी एजेंट के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज है नाम

टीआरपी डेस्क। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन और दिवंगत शोमैन राजकपूर की बेटी रितु नंदा का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे 71 साल की थीं। रणधीर कपूर ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आज सुबह रितु नंदा नहीं रहीं। वे कैंसर से जूझ रही थीं।

रितु महानायक अमिताभ बच्चन की समधन थीं। उनके बेटे निखिल की शादी बिग बी की बेटी श्वेता से हुई। 1948 में जन्मी रितु लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में एक्टिव थीं। उनकी शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी, जिनका निधन अगस्त 2018 में हो चुका है। निखिल नंदा के अलावा रितु और राजन की एक बेटी नताशा नंदा है। निखिल और श्वेता से के दो बच्चे नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा हैं।

गिनीज बुक में दर्ज है रितु का नाम

लाइफ इंश्योरेंस के बिजनेस में रितु को कई अवॉर्ड और सम्मान मिले थे। इनमें उनका गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने एक ही दिन में रिकॉर्ड 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेची थीं। 2013 में उन्हें कैंसर की खबर सामने आई थी, उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था।

See also  24 घंटे से हो रही बरसात ने खोली एक्सप्रेस वे की पोल, लोकार्पण से पहले ही धंसी सड़क

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।