रायपुर। विधानसभा के विशेष सत्र के पहले बुधवार को भूपेश कैबिनेट की सीएम निवास में अहम बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी देने के साथ ही 126वें संविधान संशोधन को अनुसमर्थन देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

बैठक खत्म होने के बाद मंत्री रविंद्र चौबे और मोहम्मद अकबर ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि केवल इन्हीं दो प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इन दो प्रस्तावों के अलावा किसी भी मुद्दे पर कैबिनेट में चर्चा नहीं हुई। कल विधानसभा के विशेष सत्र में इन विधेयक को पेश किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Piyush Pandey Death : विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ से मिली थी पहचान