कटक। मुंबई भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ओडिशा में कटक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कटक के पास नरगुंडी स्टेशन पर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की 8 बोगियां आज सुबह पटरी से उतर गई। कोहरे का कारण यह हादसा हुआ है।

मुंबई से भुवनेश्वर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मालगाड़ी से जा टकराई। ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीआरओ के अनुसार, 20 यात्री घायल हुए हैं। 5 की हालत गंभीर बताई गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए टीम पहुंच चुकी है। रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 1072 जारी किया है, जहां से घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। एक यात्री ने बताया कि सुबह सभी यात्री सो रहे थे, तभी जोरदार आवाज हुई।

जो यात्री ऊपर की बर्थ पर सो रहे थे, वे नीचे गिर पड़े। कुछ महिलाओं और बच्चो को भी चोट आई है। घबराकर यात्री अपनी-अपनी बोगी से बाहर निकल आए। अभी तक घायलों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है।

See also  ब्रेकिंगः रायपुर सेंट्रल जेल में 32 साल के बंदी की कोरोना से मौत, दो की हालत गंभीर

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।